भाई दूज 2025 में कब हैं

दीपावली का पाँच दिवसीय महापर्व भाई दूज के साथ पूर्ण होता है। यह दिन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। रक्षाबंधन की तरह ही, यह पर्व भी भाई-बहन के रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाता है।

भाई दूज की परंपरा यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी हुई है। कथा के अनुसार, कार्तिक मास की द्वितीया तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर पहुँचे। यमुना ने उनका तिलक किया, आरती उतारी और प्रेमपूर्वक भोजन कराया। अपनी बहन के स्नेह से प्रसन्न होकर यमराज ने आशीर्वाद दिया कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। इसी कारण इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। तो चलिए अब जान लेते हैं की 2025 में भाई दूज कब हैं – 2025 Mein Bhai Dooj Kab Hai

2025 में भाई दूज कब हैं – 2025 Mein Bhai Dooj Kab Hai

भाई दूज का पर्व अब बस आने ही वाला है। यह खास दिन भाई-बहन के गहरे और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पारंपरिक विधियाँ निभाती हैं। इसके बदले भाई अपनी बहनों की रक्षा और देखभाल का संकल्प लेते हैं तथा उन्हें स्नेहभरे उपहार भेंट करते हैं। यही कारण है कि चाहे भाई-बहन पास हों या दूर, वे एक-दूसरे से मिलकर इस दिन को पूरे उत्साह और प्यार के साथ मनाते हैं।

2025 Mein Bhai Dooj Kab Hai– भारत में भाई दूज की तिथि हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। वर्ष 2025 में यह तिथि 22 अक्टूबर की रात 08:16 बजे प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर की रात 10:46 बजे समाप्त होगी। ऐसे में भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा, जबकि तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:13 से 03:28 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply