छठ पूजा कब हैं 2025

हर साल कार्तिक माह में छठ पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम और आस्था के साथ किया जाता है। इस माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है, जबकि शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है। तुलसी विवाह के बाद सभी प्रकार के शुभ कार्य आरंभ करने की परंपरा है। छठ पूजा का विशेष महत्व बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कई हिस्सों में देखने को मिलता है। इस पर्व के दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। अब चालिये जानते हैं की 2025 में छठ पूजा कब हैं – 2025 Mein Chhath Puja Kab Hai

छठ पूजा 2025 में कब हैं – Chhath Puja 2025 Mein Kab Hai

विवरणजानकारी
छठ पूजा 2025 में कब हैं27 अक्टूबर 2025
छठ पूजा किस दिन हैंसोमवार
छठ पूजा का मुहूर्त क्या हैं

2025 में छठ पूजा कब हैं – 2025 Mein Chhath Puja Kab Hai

छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि तक चलता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है और सप्तमी की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ इसका समापन होता है। षष्ठी को डूबते सूर्य तथा सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। व्रती, महिलाएं और पुरुष, खरना के बाद निर्जला उपवास रखते हुए इस पर्व को पूर्ण श्रद्धा से निभाते हैं। मान्यता है कि छठ पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

2025 Mein Chhath Puja Kab Hai– दृक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 06:04 बजे से प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर को सुबह 07:59 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर इस वर्ष छठ पूजा सोमवार, 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन संध्याकालीन अर्घ्य अर्पित किया जाएगा और अगले दिन 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का यह महापर्व सम्पन्न होगा।

कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन व्रती स्नान-ध्यान कर सूर्य देव और कुल देवताओं की पूजा करते हैं तथा चावल, दाल और लौकी की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस वर्ष नहाय-खाय 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन, पंचमी तिथि पर, खरना का आयोजन होगा। इस दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को स्नान-ध्यान कर छठी मैया की पूजा करते हैं। प्रसाद स्वरूप चावल की खीर, फल और ठेकुआ अर्पित किया जाता है। पूजा के बाद व्रती यही प्रसाद ग्रहण कर आगामी 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ करते हैं। इस बार खरना 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

छठ पूजा का शुभ मुहूर्त 2025 – Chhath Puja Subh Muhurat 2025

वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 06:04 बजे से आरंभ होकर 28 अक्टूबर को सुबह 07:59 बजे समाप्त होगी। इसी दिन यानी 27 अक्टूबर को संध्याकालीन अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जबकि 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस वर्ष छठ पर्व पर विशेष संयोग बन रहा है। 27 अक्टूबर को दोपहर 01:27 बजे से रवि योग आरंभ होगा, जो 28 अक्टूबर की सुबह 06:30 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त, 27 अक्टूबर की प्रातः से 07:27 बजे तक अतिगण्ड योग तथा उसके बाद सुकर्मा योग का प्रभाव रहेगा, जिससे छठ पूजा का महत्व और भी बढ़ जाएगा।

Leave a Reply