भारत में शारदीय नवरात्रो से हिन्दू त्यौहार चालू हो जाते है, जिसमें सबसे पहले नवरात्रे, उसके बाद दशहरा और फिर दिवाली सही बहुत से त्यौहार आते है, जिनमें से एक है गोवर्धन पूजा। यह त्यौहार हिन्दू समाज में बहुत से घर में मनाया जाता हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने का विधान है और विशेष चीजों का दान किया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं 2025 में गोवर्धन पूजा कब हैं – 2025 Mein Govardhan Puja Kab Hai
2025 में गोवर्धन पूजा कब हैं – 2025 Mein Govardhan Puja Kab Hai
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2025) बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर मथुरा सहित देशभर के कई क्षेत्रों में विशेष उत्सव और रौनक दिखाई देती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को उनकी अपार कृपा प्राप्त होती है। गोवर्धन पूजा के दिन मां तुलसी की विशेष पूजा करनी चाहिए। तुलसी के समक्ष देसी घी का दीपक जलाकर तुलसी मंत्र का जप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में अन्न-धन की वृद्धि होती है, जीवन में समृद्धि बनी रहती है और परिवार पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है।
2025 Mein Govardhan Puja Kab Hai– वैदिक पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2025) का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। यह तिथि 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे आरंभ होगी और 22 अक्टूबर की रात 8:16 बजे समाप्त होगी। इस कारण, गोवर्धन पूजा का आयोजन 22 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।
2025 में गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त – 2025 Mein Govardhan Puja Ka Shubh Muhurat
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:45 से 5:35 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1:58 से 2:44 बजे तक का है। गोधूलि मुहूर्त शाम 5:44 से 6:10 बजे तक रहेगा, जबकि अमृत काल का समय दोपहर 4:00 से 5:48 बजे तक शुभ माना जाएगा।