दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। रोशनी का यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और ‘अंधकार पर प्रकाश की विजय’ का प्रतीक माना जाता है। दीपावली का अर्थ है ‘दीपों की अवली’ यानी दीपों की पंक्ति, इसलिए इसे ‘दीप उत्सव’ भी कहा जाता है। इस अवसर पर घरों, मंदिरों और गलियों को दीपों से सजाया जाता है, जिससे वातावरण प्रकाश और आनंद से भर उठता है। अब चलिए जानते हैं की दिवाली 2026 में कब हैं – Diwali 2026 Mein Kab Hai–
2026 में दिवाली कब हैं – 2026 Mein Diwali Kab Hai
दिवाली का यह पांच दिवसीय उत्सव धनतेरस से आरंभ होकर भाई दूज पर समाप्त होता है। इन दिनों में पूजा-अर्चना, भोग, मिठाइयाँ और पारंपरिक व्यंजनों की विशेष तैयारी की जाती है। केवल हिंदू धर्म ही नहीं, बल्कि बौद्ध, जैन और सिख धर्म के अनुयायी भी इसे अपने-अपने धार्मिक महत्व के साथ मनाते हैं। जैन धर्म में यह भगवान महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में, जबकि सिख समुदाय में इसे ‘बंदी छोड़ दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
कार्तिक मास की अमावस्या के दिन प्रदोष काल में दीपावली या महालक्ष्मी पूजन मनाने का विधान है। यदि अमावस्या तिथि दो दिनों तक रहे लेकिन पहले दिन प्रदोष काल का स्पर्श न करे, तो दूसरे दिन दीपावली मनाई जाती है — यही मत सबसे अधिक प्रचलित और मान्य माना जाता है। वहीं, एक अन्य मत के अनुसार यदि अमावस्या तिथि प्रदोष काल में नहीं आती, तो पहले दिन ही दिवाली मनाने का विधान है। इसके अतिरिक्त, यदि अमावस्या तिथि का विलोपन हो जाए और चतुर्दशी के बाद सीधे प्रतिपदा प्रारंभ हो, तो ऐसी स्थिति में चतुर्दशी के दिन ही दीपावली मनाई जाती है।
Diwali 2026 Mein Kab Hai– वर्ष 2026 में दिवाली का पावन पर्व 8 नवंबर, रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी की आराधना का विशेष महत्व रहेगा। नई दिल्ली (भारत) के लिए लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 17:55:48 से 19:51:42 तक रहेगा, जिसकी अवधि लगभग 1 घंटे 55 मिनट होगी। इस दौरान प्रदोष काल 17:31:29 से 20:08:54 तक और वृषभ काल 17:55:48 से 19:51:42 तक रहेगा, जिसे लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे उत्तम माना गया है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| 2026 में दिवाली कब हैं | 8 नवंबर, 2026, रविवार |
| लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त | 17:55:48 से 19:51:42 तक |
| अवधि | 1 घंटे 55 मिनट |
| प्रदोष काल | 17:31:29 से 20:08:54 तक |
| वृषभ काल | 17:55:48 से 19:51:42 तक |
दिवाली का शुभ मुहूर्त 2026 – Diwali Ka Shubh Muhurat 2026
Diwali Ka Shubh Muhurat 2026– दिवाली की रात महानिशीथ काल में पूजन का भी विशेष महत्व है। इस काल में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 23:38:49 से 24:31:17 तक रहेगा, जिसकी अवधि लगभग 52 मिनट होगी। इसके साथ ही सिंह काल 24:27:25 से 26:45:04 तक रहेगा। दिवाली के दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त भी विशेष माने गए हैं — प्रातःकाल अमृत मुहूर्त 11:29:27 से 12:04:40 तक, अपराह्न शुभ मुहूर्त 13:26:22 से 14:48:04 तक, सायंकाल शुभ-अमृत-चल मुहूर्त 17:31:29 से 22:26:39 तक और रात्रि लाभ मुहूर्त 25:43:27 से 27:21:50 तक रहेगा।