करवाचौथ 2026 में कब हैं

हिन्दू धर्म में करवा चौथ (Karwachauth 2026 Date) का व्रत हर साल विशेष महत्व के साथ मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए सोलह श्रृंगार करती हैं और निर्जला उपवास रखती हैं। परंपरा के अनुसार, महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करती हैं और पूरे दिन बिना अन्न-जल के व्रत का पालन करती हैं। शाम को पूजा-अर्चना कर चंद्रमा के दर्शन और पति के दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है। यह पर्व न केवल पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम और विश्वास को गहराई देता है, बल्कि वैवाहिक जीवन की खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। अब तो चलिए अब जानते हैं की 2026 में करवाचौथ कब हैं – 2026 Mein Karva Chauth Kab Hai

2026 में करवाचौथ कब हैं – 2026 Mein Karva Chauth Kab Hai

विवरणजानकारी
करवाचौथ कब हैं29 अक्टूबर 2025
करवाचौथ किस दिन हैंगुरुवार
करवा चौथ पूजा मुहूर्तशाम 05:38 से 06:56 तक
करवा चौथ व्रत समयशाम 06:31 से 08:11 तक
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय – रात 08:11 बजे

करवाचौथ 2026 में कब हैं – Karvachauth 2026 Mein Kab Hai

करवा चौथ (Karwachauth Date 2026) केवल उपवास और पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति में वैवाहिक जीवन की पवित्रता और दांपत्य प्रेम का उत्सव भी है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक आभूषणों और परिधानों से सुसज्जित होकर नारी सौंदर्य और सुहाग के प्रतीक स्वरूप अपने स्वरूप को निखारती हैं। मान्यता है कि इस दिन सजे-धजे रूप में व्रत रखने से पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। रंग-बिरंगे वस्त्र, खासकर लाल, गुलाबी और सुनहरे रंग, इस पर्व की शोभा को और भी बढ़ाते हैं, क्योंकि इन्हें सौभाग्य और शुभता का प्रतीक माना जाता है।

करवा चौथ का त्यौहार दिवाली से लगभग दस दिन पहले मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को आता है, जबकि अंग्रेजी कैलेंडर में यह अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। इस पर्व को करक चतुर्थी भी कहा जाता है, क्योंकि पूजा में प्रयुक्त मिट्टी के पात्र ‘करवा’ का विशेष महत्व होता है। इसी करवे से चंद्रमा को जल अर्पित कर अर्घ दिया जाता है और इसे बाद में ब्राह्मण या किसी योग्य महिला को दान करने की परंपरा भी है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।

2025 Mein Karva Chauth Kab Hai– साल 2026 में करवा चौथ गुरुवार, 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त शाम 05:38 बजे से 06:56 बजे तक रहेगा, जिसकी कुल अवधि 1 घंटा 17 मिनट है। व्रत का समय सुबह 06:31 बजे से रात 08:11 बजे तक रहेगा, यानी लगभग 13 घंटे 40 मिनट का निर्जला उपवास किया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय का समय 08:11 बजे रात है। पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को रात 01:06 बजे होगी और इसका समापन उसी दिन रात 10:09 बजे पर होगा।

Leave a Reply