इंडिया का अगला मैच कब हैं 2025

28 सितम्बर को एशिया कप का फाइनल मैच सुपर 4 राउंड की टॉप 2 टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें थी, इस मैच में भारत की टीम पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का ख़िताब अपने नाम किया। अब 28 सितंबर को एशिया कप समाप्त होने के बाद भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खेलेगी, ये सभी मैच भारत में ही खेले जायेंगे। तो चलिए जान लेते है की एशिया कप के बाद इंडिया का अगला मैच कब हैं 2025 – Asia Cup Ke baad India Ka Agla Match Kab Hai 2025

इंडिया का अगला मैच कब हैं 2025 – India Ka Agla Match Kab Hai 2025

विवरणजानकारी
क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीम
अगला मैच किसके साथ हैंवेस्टइंडीज के साथ
अगला मैच कब है02 अक्टूबर 2025
कितने मैच खेले जायेंगे2 मैच
मैच कहाँ खेले जायेंगेभारत में

एशिया कप के बाद इंडिया का अगला मैच कब हैं 2025 – Asia Cup Ke baad India Ka Agla Match Kab Hai 2025

अभी भारत की टीम एशिया कप खेल चुकी हैं, जिसमें भारत ने सबसे पहले अपने शुरुआत के 3 लीग मैच में से सभी मैच जीत लिए और इसके बाद अब सुपर 4 मैचों के सभी मैच भी टीम इंडिया जीत चुकी हैं, जिसके बाद एशिया कप का फाइनल मैच खेला गया, जो भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच था। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीम आपस में अपना तीसरा मैच खेल रही थी, इससे पहले भारत ने दोनों मैचों में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी और फाइनल मैच में भी भारत ने बड़ी ही रोमांचक जीत दर्ज करके एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

इंडिया का अगला मैच कब हैं- भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक क्रिकेट सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर, गुरुवार से होगी। पहला मैच 6 अक्टूबर, सोमवार तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर, शुक्रवार से 14 अक्टूबर, मंगलवार तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया है। शुभमन गिल कप्तान और रवींद्र जडेजा उपकप्तान बनाए गए हैं। करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन को बाहर कर दिया गया है, जबकि सरफराज खान को फिर जगह नहीं मिल पाई। ऋषभ पंत चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके, उनकी जगह ध्रुव जुरेल पहली पसंद विकेटकीपर होंगे। नीतीश रेड्डी और देवदत्त पडिक्कल की टीम में वापसी हुई है।

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव

तारीखमैच विवरणसमय
02 अक्टूबर , गुरुवार – 06 अक्टूबर , सोमवारभारत बनाम वेस्टइंडीज , पहला मैच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
सुबह 9:30 बजे
10 अक्टूबर, शुक्रवार – 14 अक्टूबर, मंगलवारभारत बनाम वेस्टइंडीज , दूसरा मैच
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
सुबह 9:30 बजे

Leave a Reply