भारत की क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल चुकी है, ये दोनों मैच भारत में ही खेले गए थे और कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने यह सीरीज 2-0 से जीती। अब इसके बाद भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहाँ शुरुआत में उसे 3 वनडे मैच और फिर 5 टी20 मैच खेलने हैं। तो चलिए जानते हैं की इंडिया ऑस्ट्रेलिया का वनडे मैच कब हैं – India Australia Ka One Day Match Kab Hai 2025
इंडिया ऑस्ट्रेलिया का वनडे मैच कब हैं 2025 – India Australia Ka One Day Match Kab Hai 2025
इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया का वनडे मैच कब हैं 2025- इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों में पहला मैच 19 अक्टूबर, 2025, रविवार को पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जायेगा, इसके बाद दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर, 2025, गुरुवार को एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जायेगा और तीसरा व आखिरी वनडे मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 25 अक्टूबर, 2025, शनिवार को खेला जायेगा, इसके बाद 5टी20 मैचों की एक सीरीज खेली जाएगी, जिसकी जानकारी आप यहाँ पर देख सकते हैं। सभी एकदिवसीय मैच भारत के समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे से चालू होंगे।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारत की वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया था, जिसमें वनडे में शुभमन गिल टीम के कप्तान होंगे और श्रेयस अय्यर उपकप्तान, टीम में ध्रुव जुरेल और केएल राहुल विकेटकीपर होंगे। कुल 15 खिलाड़ी टीम में चयनित किये गये है, जिनकी पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय वनडे खिलाड़ी- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।
| तारीख | मैच विवरण | समय |
|---|---|---|
| 19 अक्टूबर, 2025, रविवार | ऑस्ट्रेलिया vs इंडिया, 1st वनडे पर्थ स्टेडियम, पर्थ | सुबह 9:00 बजे |
| 23 अक्टूबर, 2025, गुरुवार | ऑस्ट्रेलिया vs इंडिया, 2nd वनडे एडिलेड ओवल, एडिलेड | सुबह 9:00 बजे |
| 25 अक्टूबर, 2025, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया vs इंडिया, 3rd वनडे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | सुबह 9:00 बजे |