इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया का टी20 मैच कब हैं

वेस्टइंडीज से दो टेस्ट मैच की होम सीरीज खेलने के बाद भारत की क्रिकेट टीम, अपने अगले मैच ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेलेगी, जहाँ पर उसे वाइट बॉल क्रिकेट यानि वनडे और टी20 मैच खेलने हैं। इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया था। इस सीरीज में कुल 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जायेंगे, नीचे आप इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी20 मैचों (India Australia Ka T20 Match Kab Hai 2025) की जानकारी देख सकते हैं।

इंडिया ऑस्ट्रेलिया का T20 मैच कब हैं 2025 – India Australia Ka T20 Match Kab Hai 2025

इंडिया ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद, 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके सभी मैच दोपहर को 1 बजकर 45 मिनट से चालू होने और इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 16 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें एशिया कप जीताने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है, और शुभमन गिल को उपकप्तान, टीम में संजू सेमसन और जितेश शर्मा कुल 2 विकेटकीपर होंगे। गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप राणा, और हर्षित राणा के पास होगी। आप नीचे पूरी टीम में खिलाड़ियों के नाम देख सकते हैं- 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी20 खिलाड़ी- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया का टी20 मैच कब हैं 2025- भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच 29 अक्टूबर, 2025, बुधवार को मनुका ओवल, कैनबरा में दूसरा टी20 मैच 31 अक्टूबर, 2025, शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न में , तीसरा टी20 मैच 02 नवंबर, 2025, रविवार को बेलेरीव ओवल, होबार्ट में , चौथा टी20 मैच 06 नवंबर, 2025, गुरुवार को बिल पिप्पेन ओवल, गोल्ड कोस्ट में  और पांचवा टी20 मैच 08 नवंबर, 2025, शनिवार को द गब्बा, ब्रिस्बेन में खेला जायेगा। 

तारीखमैच विवरणसमय
29 अक्टूबर, 2025, बुधवारऑस्ट्रेलिया vs इंडिया, 1st टी20
मनुका ओवल, कैनबरा
दोपहर 1:45 बजे
31 अक्टूबर, 2025, शुक्रवारऑस्ट्रेलिया vs इंडिया, 2nd टी20
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
दोपहर 1:45 बजे
02 नवंबर, 2025, रविवारऑस्ट्रेलिया vs इंडिया, 3rd टी20
बेलेरीव ओवल, होबार्ट
दोपहर 1:45 बजे
06 नवंबर, 2025, गुरुवारऑस्ट्रेलिया vs इंडिया, 4th टी20
बिल पिप्पेन ओवल, गोल्ड कोस्ट
दोपहर 1:45 बजे
08 नवंबर, 2025, शनिवारऑस्ट्रेलिया vs इंडिया, 5th टी20
द गब्बा, ब्रिस्बेन
दोपहर 1:45 बजे

Leave a Reply