भारतीय टीम के एशिया कप जीतने के बाद अब अक्टूबर के महीने में 2 टेस्ट मैचों की एक सीरीज खेली जाएगी, जिसके दोनों मैच भारत में ही खेले जायेंगे। दोनों ही देशो ने अपने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है, सीरीज के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज़ होंगे। पहला मैच 2 अक्टूबर 2025 से और दूसरा मैच 10 अक्टूबर से खेला जायेगा। ये मैच भारत के समयानुसार सुबह के 9 बजकर 30 मिनट तक चालू होंगे। अब चलिए जान लेते हैं की इंडिया वेस्टइंडीज का मैच कब है 2025 – India West Indies Ka Match Kab Hai 2025
इंडिया vs वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2025 – IND vs WI Test Series 2025
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| सीरीज | भारत बनाम वेस्टइंडीज |
| मैच | 2 टेस्ट मैच |
| होस्ट | भारत |
| मैच कब है | 02 अक्टूबर – 14 अक्टूबर |
| कितने बजे से चालू होगा | सुबह 9:30 बजे |
| किस चैनल/ओटीटी पर आएंगे | जिओ हॉटस्टार |
| कप्तान कौन हैं | भारत- शुभमन गिल वेस्टइंडीज- रोस्टन चेज़ |
इंडिया वेस्टइंडीज का मैच कब है 2025 – India West Indies Ka Match Kab Hai 2025
भारत ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी। अब टीम इंडिया एक नई टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज (IND vs WI Test Series) के खिलाफ दो मैच खेलेगी। वहीं, एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। खास बात यह रही कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सभी 3 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की।
India West Indies Ka Match Kab Hai- भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st Test Match) 2 अक्टूबर, गुरुवार से 6 अक्टूबर, सोमवार तक अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम अपनी भव्यता और बड़ी दर्शक क्षमता के लिए जाना जाता है, जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच (IND vs WI 2nd Test Match) 10 अक्टूबर, शुक्रवार से 14 अक्टूबर, मंगलवार तक राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा, जो भारतीय क्रिकेट के बड़े आयोजनों का गवाह रहा है। दोनों ही मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। यह सीरीज न केवल खिलाड़ियों के प्रदर्शन की कसौटी होगी, बल्कि दर्शकों को भी रोमांचक और यादगार क्रिकेट का अनुभव कराएगी।
| तारीख | मैच विवरण | समय |
|---|---|---|
| 02 अक्टूबर , गुरुवार – 06 अक्टूबर , सोमवार | भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | सुबह 9:30 बजे |
| 10 अक्टूबर, शुक्रवार – 14 अक्टूबर, मंगलवार | भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा मैच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | सुबह 9:30 बजे |
सम्बंधित सवाल जवाब
-
भारत वेस्टइंडीज का मैच किस चैनल पर आएगा?
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच सभी मैच भारत में जिओ हॉटस्टार पर लाइव दिखाए जायेंगे।
-
भारत वेस्टइंडीज का मैच कितने बजे से चालू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज का मैच सुबह 9:30 बजे से चालू होगा।