अक्टूबर में एकादशी कब हैं

हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत रखने का विधान है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि एकादशी व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक मास की ग्यारस यानी एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है, इसलिए इस दिन उपवास और पूजा का विशेष महत्व है। चलिए अब जान लेते हैं की अक्टूबर में एकादशी कब हैं 2025 – October Mein Ekadashi Kab Hai 2025

अक्टूबर 2025 में एकादशी व्रत – Ekadashi Vrat in October 2025

विवरणजानकारी
महीनाअक्टूबर 2025
एकादशी व्रत कौन कौन से हैंरमा एकादशी और पापांकुशा एकादशी
एकादशी की तारीख क्या हैंपापांकुशा एकादशी– 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

रमा एकादशी – 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

अक्टूबर में एकादशी कब हैं 2025 – October Mein Ekadashi Kab Hai 2025

अक्टूबर 2025 में दो प्रमुख एकादशियों का व्रत रखा जाएगा। महीने की पहली एकादशी पापांकुशा एकादशी होगी, जबकि दूसरी एकादशी रमा एकादशी के रूप में मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यधिक महत्व बताया गया है, क्योंकि यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे करने से जीवन में पुण्य, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक लाभ की प्राप्ति होती है।

October Mein Papaknkusha Ekadashi Kab Hai 2025– हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहा जाता है। वर्ष 2025 में यह तिथि 2 अक्टूबर को रात 07:10 बजे प्रारंभ होकर 3 अक्टूबर को शाम 06:32 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार पापांकुशा एकादशी व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा। व्रत का पारण 4 अक्टूबर को सुबह 06:16 से 08:37 बजे के बीच करना शुभ रहेगा। इस दिन द्वादशी तिथि शाम 05:09 बजे तक रहेगी, इसलिए द्वादशी के भीतर पारण करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।

October Mein Rama Ekadashi Kab Hai 2025– हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। वर्ष 2025 में यह तिथि 16 अक्टूबर को सुबह 10:35 बजे प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर को सुबह 11:12 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार रमा एकादशी का व्रत 17 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। व्रत का पारण 18 अक्टूबर को सुबह 06:24 से 08:41 बजे के बीच करना शुभ माना गया है। उस दिन द्वादशी तिथि दोपहर 12:18 बजे तक रहेगी, इसलिए इसी अवधि में व्रत पारण करना श्रेष्ठ फलदायी होगा।

संबंधित सवाल जवाब

  1. अक्टूबर में दूसरी एकादशी कब है?

    अक्टूबर 2025 में दूसरी एकादशी रमा एकादशी है, जो 17 अक्टूबर (शुक्रवार) को रखी जाएगी।

  2. 3 अक्टूबर को एकादशी कब से कब तक है?

    October Mein Ekadashi Kab Hai- पापांकुशा एकादशी की तिथि 2 अक्टूबर 2025 को शाम 07:10 बजे से शुरू होकर 3 अक्टूबर 2025 को शाम 06:32 बजे तक रहेगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा।

  3. 17 अक्टूबर को कौन सी एकादशी है?

    17 अक्टूबर 2025 को रमा एकादशी है, जो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है।

Leave a Reply