आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026, टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। हाल ही में खत्म हुए विमेंस वर्ल्ड कप के बाद अब इस बड़े आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। भारत में पांच शहरों को वेन्यू के रूप में चुना गया है, जबकि श्रीलंका के तीन स्टेडियम इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए भी दो भारतीय और एक श्रीलंकाई वेन्यू तय किए गए हैं। हालांकि, इस बार मुंबई और दिल्ली को नॉकआउट मैचों की मेजबानी का मौका नहीं मिला है। पिछले चैंपियन होने के नाते भारत अपने खिताब की रक्षा के लिए मैदान में उतरेगा। अब चलिए जानते हैं की टी20 वर्ल्ड कप 2026 कब से चालू होगा – T20 World Cup Kab Se Chalu Hoga 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 कब से चालू होगा – T20 World Cup Kab Se Chalu Hoga 2026
भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टीम अभी उस स्तर पर नहीं पहुंची है, जहां उसे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए होना चाहिए, लेकिन अगले तीन महीनों में सुधार की पूरी गुंजाइश है। गंभीर ने खिलाड़ियों की फिटनेस को टीम की सफलता का सबसे अहम पहलू बताया और कहा कि फिटनेस पर गंभीरता से काम करना जरूरी है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि खिलाड़ियों के चरित्र और मानसिक मजबूती की परीक्षा कठिन परिस्थितियों में ही होती है, इसलिए टीम प्रबंधन खिलाड़ियों को ऐसे हालात में डालकर तैयार कर रहा है। गंभीर ने कहा कि टीम का ड्रेसिंग रूम हमेशा पारदर्शी और ईमानदार रहा है, और आगे भी वही माहौल बनाए रखा जाएगा।
T20 World Cup Kab Se Chalu Hoga 2026- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अगले साल 7 फरवरी 2026 से होने की संभावना है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, जो मार्च 2026 तक चलेगा। टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को खेले जाने की उम्मीद है। इस बार भी टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 5-5 टीमों के 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी और फिर वहीं से सेमीफाइनल और फाइनल का सफर तय होगा।
वेन्यू की बात करें तो भारत में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि श्रीलंका में कोलंबो के दो स्टेडियमऔर कैंडी का एक स्टेडियम मैचों की मेजबानी करेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन्स को सेमीफाइनल मैचों के लिए सबसे प्रमुख वेन्यू माना जा रहा है। वहीं, इस टूर्नामेंट में पहली बार सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे, जिन्हें 2024 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा के संन्यास के बाद कप्तान बनाया गया था।
सम्बंधित सवाल जवाब
-
2026 का T20 वर्ल्ड कप कब होगा?
2026 का टी20 वर्ल्ड कप अगले साल फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट का पहला मैच 7 फरवरी 2026 को खेला जा सकता है, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को होने की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जाएगा।