गोवर्धन पूजा 2026 में कब हैं
दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा, जिसे अन्नकूट भी कहा जाता है, भारतीय लोकजीवन में विशेष महत्व रखती है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर भक्तों को इंद्र की वर्षा से बचाने की लीला का स्मरण किया जाता है।